बहादराबाद में 8.65 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार, अगस्त 5 -- बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को 8.65 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक तौलने का इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 700 रुपये भी बरामद किए गए हैं। बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित नौटियाल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। कलियर रोड स्थित अन्नपूर्णा ढाबा से आगे रिसर्च कॉलोनी के पास एक खंडहर में आरोपी संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस को देखकर उसने जेब से पारदर्शी पन्नी निकालकर फेंकने का प्रयास किया। लेकिन टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। जांच में पन्नी से 8.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अकरम पुत्र मोहब्बत निवासी मस्जिद वाली गली बहादराबाद बताया। आरोपी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वह स्मैक का सेवन करता है और उसकी बिक्री भी करता है। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.