हरिद्वार, फरवरी 18 -- पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बहादराबाद क्षेत्र से एक तस्कर को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नहर पटरी के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भाग निकला, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गोविन्दा पुत्र कश्मीरा नाथ निवासी हरिपुर कला (आनंदोश्वाश्रम), थाना रायवाला, जनपद देहरादून, उम्र 30 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद सफेद कट्टे से 21 किलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.