बहादराबाद में 190 स्मार्ट मीटर स्थापित किए
हरिद्वार, जून 17 -- ऊर्जा निगम की टीम ने बुधवार को मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी के निर्देशों पर बहादराबाद सब डिविजन में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के 190 उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों ने ऊर्जा निगम की टीम का सहयोग किया। बुधवार को अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी और अधिशासी अभियंता रवि कुमार के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का काम हुआ। मौके पर उपभोक्ताओं के पुराने बिजली मीटर बदल कर नए स्मार्ट मीटर लगाए गए। इस दौरान एसडीओ अक्षय कपिल और जेई सुमित त्यागी ने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर स्थापना अभियान में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। साथ ही उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर के प्रति शंकाओं और भ्रांतियों को दूर किया। अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.