बहादराबाद में 15 घंटे बिजली संकट, रातभर जागने को मजबूर रहे लोग
हरिद्वार, जून 28 -- बहादराबाद क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच करीब 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने और लगातार ट्रिपिंग से करीब 50 हजार की आबादी को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। रातभर बिजली नहीं मिलने से लोगों ने छतों पर रात गुजारी और विभाग से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। उमस और तेज गर्मी के बीच बार-बार बिजली गुल होने से लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह नियमित बिजली आपूर्ति शुरू होने पर कुछ राहत मिली। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दिन और रात में हो रही अघोषित कटौती से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन विद्युत विभाग समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News बिजली बाधित रहने से उमस भरी गर्मी में लोग हैं बेहाल स्थानीय निवासी विकास, विपिन, मुतालिब, नीरज, मनीष, विनीत, प्रेम सिंह, अरविंद, सुधीर, अनिल ठेकेदार, नवीन, विजय, रामकुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.