हरिद्वार, जनवरी 5 -- बहादराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम रजिया (23) निवासी मंगलौर अपने देवर के साथ बाइक से ज्वालापुर से मंगलौर जा रही थी। जैसे ही बाइक नेशनल हाईवे पर जय मैक्सवेल अस्पताल के पास पहुंची, तभी ज्वालापुर से तेज रफ्तार बस की साइड से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के पीछे बैठी रजिया सड़क पर गिर गई और बस के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। फरार बस चालक की तलाश तेज थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.