हरिद्वार, जून 29 -- बहादराबाद स्थित आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र, बहादराबाद में सोमवार से तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है और लोगों से आयुर्वेद अपनाकर निरोग रहने का आह्वान किया। शिविर में डॉ. विशाल प्रभाकर, डॉ. सोरमी, डॉ. विजेन्द्र कुशवाह, डॉ. विकास दुबे एवं डॉ. संजय कुमार ने रोगियों का परीक्षण कर परामर्श और उपचार दिया। पंचकर्म, अग्निकर्म, जलौकावचारण तथा क्षारसूत्र चिकित्सा के साथ संतुलित आहार-विहार और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी भी दी गई। आयुष मिशन विशेषज्ञ डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि शिविर के पहले दिन 135 मरीजों ने लाभ लिया। यह भी पढ़ें- बहादराबा...