देहरादून, सितम्बर 23 -- बहादराबाद। गंग नहर पर बने लोहे के पुल से सोमवार को गंग नहर में कूदी महिला की तलाश में मंगलवार 22 सितंबर को एसडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान चलाया। कई घंटे चले सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीम ने महिला का शव पथरी पॉवर हाउस के समीप से बरामद कर लिया। शव बरामद होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतका की पहचान स्वाति 22 वर्ष, पत्नी सागर कुमार निवासी मेरठ के रूप में हुई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...