बहादराबाद में कर्मचारियों का प्रदर्शन, श्रम कानूनों के पालन की उठाई मांग
हरिद्वार, मई 9 -- सिडकुल स्थित घर की आवश्यकता का सामान बनाने वाली एक कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए श्रम कानूनों के उल्लंघन और कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी में श्रम कानूनों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा तथा ओवरटाइम का दुगुना भुगतान भी नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने सप्ताह में एक अवकाश, कैंटीन की उचित व्यवस्था, 15 अगस्त, 26 जनवरी और 2 अक्टूबर का वेतन दिलाने, श्रम कानून के अनुसार बोनस देने तथा योग्यता के आधार पर प्रमोशन की मांग उठाई। ओवरटाइम कर्मचारियों की इच्छा अनुसार कराया जाए तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.