हरिद्वार, फरवरी 17 -- बहादराबाद ब्लॉक के स्वास्थ्य उपकेंद्रों में मंगलवार को सीएमओ डॉ. आरके सिंह के निर्देश पर एनीमिया मुक्त भारत अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचाव, आयरन-फोलिक एसिड की नियमित खुराक और संतुलित-पौष्टिक आहार का महत्व बताया। किशोरियों और महिलाओं को एचपीवी वैक्सीन के लाभ बताकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सक्रिय रूप से सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.