हरिद्वार, अप्रैल 27 -- ऊर्जा निगम ने सोमवार को बहादराबाद क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती की। इससे क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित रही। लोगों के जरूरी काम बाधित हो गए। मरम्मत काम के लिए बिजली की सप्लाई बंद की गई थी। सोमवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने विद्युत उपसंस्थान बहादराबाद के सिडकुल हाईवे फीडर पर विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग का काम किया। इस वजह से फीडर से सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद हुई। काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे आपूर्ति सुचारु की गई। उधर, भीषण गर्मी में चार घंटे की बिजली कटौती से क्षेत्र के लोग बेहाल हो गए। बैरियर नंबर छह, सिडकुल हाईवे क्षेत्र, डेंसों चौक, साईं धाम कॉलोनी, आरके पुरम कॉलोनी, जमालपुर खुर्द आदि क्षेत्रों में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी। बिजली से संचालित होने वाले कारोबार प्रभावित हुए। ईई रवि...