हरिद्वार, अप्रैल 19 -- बहादराबाद पुलिस ने पांच पेटी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नहर पटरी क्षेत्र में संदिग्ध बाइक सवार को देखा गया। उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से पांच पेटी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान निर्मल कुमार (22) निवासी भारापुर भौरी, कोतवाली बहादराबाद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की बाइक को भी कब्जे में लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.