हरिद्वार, मार्च 10 -- पुलिसकर्मी अपने व्यवहार में सुधार लाएंगे और थाने में आने वाले हर फरियादी की समस्या को नम्रतापूर्वक सुनेंगे। इसके साथ ही, गुण-दोष के आधार पर लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण के तहत बहादराबाद थाने पहुंचे एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने अफसर-कर्मचारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार और लॉकअप का जायजा लिया। कई अभिलेख अपडेट न मिलने पर नाराजगी जताते हुए 15 दिन के भीतर सभी रजिस्टरों को दुरुस्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ग्राम अपराध रजिस्टर में भी हल्का प्रभारियों की ओर से अपने क्षेत्रों की जानकारी अपडेट न होने पर तीन दिन का समय दिया। बैरक और मेस में पहुंचे एसएसपी ने निर्देश दिया कि ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.