हरिद्वार, मार्च 18 -- औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद को फायर स्टेशन मिल गया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को नए फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके शुरू होने से क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं पर त्वरित काबू पाने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों व उद्योगों को राहत मिल सकेगी। उद्घाटन के दौरान एसएसपी ने पूजा-अर्चना कर फायर स्टेशन के संचालन की शुरुआत कराई। इसके बाद उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया और वहां तैनात स्टाफ को दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि आगजनी की घटनाओं में तेजी से प्रतिक्रिया देना सबसे महत्वपूर्ण होता है। सभी कर्मियों को हर समय सतर्क और तैयार रहना होगा। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बहादराबाद में फायर स्टेशन बनने से मायापुर और सिडकुल स्थित फायर स्टेशनों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा। इससे पूरे क्षेत्र में आपातकालीन सेवाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.