बहादराबाद के गुर्जर बस्ती में स्वास्थ्य शिविर, 478 लाभार्थियों ने उठाया लाभ
हरिद्वार, अप्रैल 26 -- विकासखंड बहादराबाद के उपकेंद्र गुर्जर बस्ती स्थित माध्यमिक उच्चतर विद्यालय में संस्थागत प्रसव जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जॉली ग्रांट की टीम और बहादराबाद ब्लॉक के चिकित्सकों ने मिलकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में कुल 478 लाभार्थियों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 75 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, जबकि 302 लोगों का बीपी और शुगर चेकअप किया गया। इसके अलावा 102 लोगों के एक्स-रे किए गए तथा बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा 80 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान लखनपाल द्वारा किया गया। इसके पश्चात पूर्व कैबिनेट मंत्री यतिस्वरानंद और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.