हरिद्वार, मार्च 15 -- बहादराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एचपीएम इनोटेक कंपनी में भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी किसी तरह फैक्ट्री से बाहर दौड़ गए। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन, फैक्ट्री का स्क्रैप यार्ड पूरी तरह जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, मध्यरात्रि को कर्मचारियों ने तुरंत फायर विभाग को जानकारी दी। मायापुर फायर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए दो अतिरिक्त फायर यूनिट मंगाई गईं। फायर स्टेशन सिडकुल और बहादराबाद ने आग बुझाने में सहयोग किया। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि आग फैक्ट्री के स्क्रैप यार्ड में लगी थी, जो तेजी से फैल रही थी। जेसीबी की सहायता से स्क्रैप को बाहर निकालकर आग को काबू में किया और इसे आसपास की फैक्ट्रियों तक फैलने से रोका। फायर टीम की तत्परता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.