देहरादून, मार्च 5 -- हरिद्वार। बहादराबाद के वर्धमान इंडस्ट्रियल एरिया की सिक्योर सर्जिकल कॉटन कंपनी में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से आसपास की कंपनियों में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान कंपनी में रखी कॉटन में आग विकराल होने के बाद कर्मचारियों ने जान बचाने के लिए कंपनी के बाहर दौड़ लगाई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर टीम ने आग को काबू किया। बहादराबाद में पतंजलि योगपीठ के पास कंपनी के आग की लपटों के साथ काला धुआं उठाने लगा। आसपास की कंपनियों पर आग की चपेट में आने का खतरा बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कंपनी में आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी। सूचना मिलने पर पहुंची बहादराबाद फायर टीम ने आग को काबू करने का प्रयास किया। इस दौरान आग काबू न होने की वजह से दो अन्य फायर यूनिट को मायापुर से मौके पर बुलाया गया। इसके बाद फायर टीम ने आग क...