हरिद्वार, जून 25 -- ऊर्जा निगम में गुरुवार को बहादराबाद और सीतापुर क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती की। भीषण गर्मी में दोनों क्षेत्रों की करीब 20 हजार की आबादी बिजली कटौती से बेहाल हो गई। इस दौरान लोगों का कामकाज प्रभावित रहा। दोपहर को बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली। गुरुवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर के उपसंस्थान बहादराबाद के रोशनाबाद फीडर और उपसंस्थान पुल जटवाड़ा के सीतापुर फीडर क्षेत्र में विद्युत लाइनों को बदलने का काम किया। मरम्मत काम के लिए दोनों फीडरों से सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद हुई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से सीतापुर, दुर्गा विहार, पुल जटवाड़ा, जमालपुर फाटक क्षेत्र, रोशनाबाद, आनेकी, हेतमपुर, शिव विहार, सैनी निवास, हरिओम एनक्लेव, एलबीपीएस कॉलोनी आदि क्षेत्र में लोगों क...