बहाउद्दीनपुर के पास गोमती में अधेड़ का मिला शव
सुल्तानपुर, मार्च 18 -- गोसाईगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव के निषाद बस्ती के पास गोमती नदी में बुधवार की सुबह एक अधेड़ का शव पानी में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच करने पर सामने आया कि नदी में डूबकर मराने वाला घर से मछली पकड़ने के नाम पर निकला था। बुधवार सुबह मछली पकड़ने गए निषाद बस्ती के बच्चों को नदी में शव उतराता दिखाई पड़ा, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय और उपनिरीक्षक प्रमोद मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के पार्किशनगंज निवासी शीतला प्रसाद कसौधन (52) पुत्र मोतीलाल के रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.