बुलंदशहर, मई 10 -- बहांपुर में किसानों का सत्याग्रह आंदोलन रविवार को भी जारी रहा। किसान कामगार यूनियन (तेवतिया) के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना जारी रखा। रविवार को समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं के आंदोलन स्थल पर पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उन्हें उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया। इससे राजनीतिक हलकों में भी चर्चा बनी रही। किसान कामगार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मनवीर तेवतिया ने धरनास्थल पर किसानों से कहा कि किसान अपनी जमीन और अधिकारों की लड़ाई शांतिपूर्ण तरीके से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरनास्थल पर आसपास के गांवों से पहुंचे किसानों ने भी सरकार से वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की। आंदोलन के दौरान किसानों में एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.