बुलंदशहर, मई 4 -- बहांपुर में किसानों का सत्याग्रह आंदोलन 28वें दिन और आमरण अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को जनपद भदोही से भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के नेता पहल सिंह यादव के नेतृत्व में पूर्वांचल प्रभारी सलिकराम यादव, सचिव विजय यादव व जौनपुर जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने किसान कामगार यूनियन (तेवतिया) को अपना समर्थन दिया। किसान कामगार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मनवीर तेवतिया ने कहा कि विधायक द्वारा मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सर्किल रेट में 20 प्रतिशत वृद्धि की बात कही गई है, लेकिन किसानों की मांग केवल सर्किल रेट बढ़ाना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जमीन का अधिग्रहण असंवैधानिक तरीके से कर रही है, जो कानून किसानों पर लागू नहीं होता। यह भी पढ़ें- किसानों का सत्याग्रह 27वें दिन भी जारी, 11 दिन से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.