मेरठ, अप्रैल 16 -- बहसूमा क्षेत्र में बुधवार देर रात अज्ञात हमलावर ने खेत में काम कर रहे होमगार्ड पर फायरिंग कर दी। घटना में होमगार्ड कर्मी के पैर में छर्रे लगने से घायल हो गया। मोहम्मदपुर शाकिस्त निवासी 55 वर्षीय खेर सिंह पुत्र जगदीश बहसूमा थाने में होमगार्ड है। बुधवार देर रात वह अपने पुत्र और भतीजे के साथ गांव हसोपुर के पास खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा इकट्ठा कर पल्लियों में भर रहा था। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए अज्ञात व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में खेर सिंह के पैर में छर्रे लगे हैं। फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- पेड़ काटने का विरोध करने पर फायरिंग परिजनों ने तुरंत गांव में सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल खेर सिंह को आनन-फानन में घर लाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.