मेरठ, मार्च 7 -- बहसूमा में शनिवार दोपहर को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कपड़ा व्यापारी और उसके पुत्र के साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की जांच में जुट गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। बहसूमा व्यापार मंडल के सदस्य दुर्गा क्लॉथ साड़ी भंडार के मालिक विनय अग्रवाल अपने पुत्र विभोर अग्रवाल के साथ शनिवार दोपहर करीब दो बजे दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान कुछ युवक कपड़ा लेने के बहाने दुकान पर पहुंचे और पिता पुत्र के साथ गाली गलौज करने के बाद मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास के व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। मौका देख आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए पिता-पुत्र को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.