बहवलपुर में 27 को होगा किसान जोड़ो कार्यक्रम
कन्नौज, जुलाई 23 -- छिबरामऊ। भाकियू भानु की ओर से 27 जुलाई, सोमवार को प्रात: 10 बजे ग्राम बहवलपुर में किसान जोड़ो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत करना और किसान सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना है। बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध, जंतर-मंतर पर प्रस्तावित किसान आंदोलन एवं छात्रों के समर्थन, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें परेशान करने वाले आपराधिक तत्वों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की रणनीति बनाई जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से अपनी-अपनी टीम के साथ समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- किसान सभी ने की जेल भरो आंदोलन पर चर्चा उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.