जहानाबाद, जनवरी 4 -- कुर्था, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बहवल पुर गाँव में कर्म सेवा एवं सहयोग मंच के द्वारा 80 गरीब एवं लाचार लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। उक्त संस्थान के जिला प्रभारी मंटू कुशवाहा ने बताया की हमारा यह गैर राजनैतिक मंच है। जो सेवा और सहयोग का कार्य निरंतर करता रहता है। उक्त कड़ी में यह कार्यक्रम बहवलपुर में हुआ। इस कड़ाके की ठण्ड में गरीबों को यह कम्बल उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर पत्रकार राजेश कुमार, अम्बुज कुमार, नदौरा पैक्स अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा, नीरज कुमार, शम्भू कुमार, मुनि सिंह, मोहन कुमार, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे। फोटो- 04 जनवरी अरवल- 23 कैप्शन- कुर्था में रविवार को असहायों के बीच कंबल वितरण करते कर्म सेवा एवं सहयोग मंच के सदस्य।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.