नोएडा, अगस्त 26 -- नोएडा। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) एक्सप्रेसवे पर कुछ हिस्से में सड़क सुधारी जाएगी। प्राधिकरण ने इसके लिए एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। प्राधिकरण बहलोलपुर अंडरपास से लेकर गढ़ी गोलचक्कर तक के हिस्से की सड़क को संवारेगा। इस दूरी में एफएनजी से सर्विस रोड पर हुए अवैध कट भी बंद किए जाएंगे। टूटे डिवाइडर सही होंगे। इनके अलावा सर्विस रोड किनारे सेक्टर-69 की चारदीवारी भी बनाई जाएगी। इन सभी कामों पर पांच करोड़ 21 लाख 14 हजार रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने टेंड जारी कर आठ सितंबर तक एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं।-----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...