बाराबंकी, मार्च 5 -- मसौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को बहला फुसला कर युवक ने अपहरण कर लिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मसौली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक मार्च की रात करीब दो बजे उनकी 18 वर्षीय पुत्री घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। पीड़िता ने बताया कि कुछ लोगों ने बाद में बताया कि नगर कोतवाली के शुक्लाई गांव निवासी जैद पुत्र इजहार उसकी पुत्री को बहला फुसला कर ले गया है। युवती अपने साथ झुमकी, नाक की नथुनी, चांदी की पायल, एक ठप्पा व सोने की चेन ले गई है। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...