मथुरा, अप्रैल 8 -- मांट। थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती को तीन युवक बहला फुसला कर ले गए। युवती के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना छाता के गांव अकबरपुर निवासी देवराज उर्फ देवा की ननिहाल मांट थाना क्षेत्र के एक गांव में होने के चलते उसका अक्सर इस गांव में आना जाना रहता है। इसी दौरान उसने गांव की एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि सोमवार को देवराज अपने मामा के दो पुत्रों के सहयोग से गांव की युवती को भगा ले गया। युवती के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री घर से नगदी व जेवरात भी ले गयी है। थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी व युवती की सकुशल बरामदगी जल्द कर ली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...