अररिया, फरवरी 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि चार माह पूर्व एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर शादी के नियत से भगा कर ले जाने के नामजद आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार की रात खजुरवाड़ी गांव से गिरफ्तार किया है। थानेदार राहित कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर 2025 को एक गांव की नाबालिग लड़की अपने कुछ सहेलियों के साथ दुर्गा पूजा मेला देखने कपरफोड़ा गई थी। नाबालिग लड़की की सभी सहेली अपना अपना घर लौट गई। लेकिन नाबालग लड़की वापस घर नहीं लौटी। परिजनों व रिश्तेदारों के द्वारा काफी खोजबीन की , लेकिन पता नहीं चल सका। खोजबीन के क्रम में पता चला कि लड़की को खजुरबाड़ी वार्ड संख्या 11 निवासी रंजन पासवान पिता कृपानन्द पासवान शादी के नियत से बहला फसला कर व अन्य तरह का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद नाबालिग लड़की के पिता ने रंजन पासवान सहित पांच लोगों के विरुद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.