लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- महेशपुर। थाना हैदराबाद के एक गांव की किशोरी को एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को दो सप्ताह बाद बरामद करके युवक को पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धारा मे चालान करके जेल भेज दिया। थाना हैदराबाद के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि उसकी नाबालिक पुत्री को थाना मैलानी के गांव चौरिया निवासी आदर्श कुमार बहला फुसला कर गत 12 अप्रैल को कही भगा ले गया है। थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि काफ़ी तलाश करने के नामजद युवक को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ में एके किया गिरफ्तार उधर किशोरी को भी बरामद करके मेडिकल और बयान दर्ज कराये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.