संभल, अप्रैल 13 -- बबराला थाना क्षेत्र के मोहल्ला लाइन पार शिवपुरी में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने बताया कि 10 अप्रैल को वह घर में घरेलू कार्य कर रही थीं, जबकि उनकी 15 वर्षीय बेटी घर के बाहर थी। आरोप है कि इसी दौरान राजपाल और हरी सिंह, जो हाल निवासी ग्राम फिरोजपुर बताए गए हैं, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चला। अगली सुबह करीब 6 बजे खोजबीन के दौरान किशोरी गेहूं की फसल के पास बनी एक मड़ैया के नजदीक मिली। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली, हालांकि घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही ह...