बहला फुसलाकर युवती का अपहरण
बाराबंकी, मई 31 -- देवा शरीफ। देवा थाना क्षेत्र में एक युवक अपने साथियों के साथ मिल कर एक युवती को उसके घर से अगवा कर ले गया। युवती अपने साथ दो लाख के जेवर व डेढ़ लाख रुपये नगदी ले गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। देवा थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 मई की शाम को वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर था। घर पर उनकी बेटी और बहू थी। बहू छत पर कार्य कर रही थी। शाम करीब सात बजे ग्राम भयारा थाना जहांगीराबाद निवासी एक युवक अपने तीन-चार साथियों के साथ में उसके घर आया और उनकी बेटी को बहला फुसला कर अगवा कर ले गया। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले गया युवक, नकदी व जेवरात भी गायब उनकी पुत्री घर में रखे दो लाख के सोने चांदी के गहने और डेढ़ लाख रुपया नगद अपने साथ ले गई है। पुलिस जांच कर रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.