रामपुर, मार्च 17 -- भोट। थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को तार -तार करते हुए एक युवक अपनी नाबालिग मौसेरी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण का कहना है कि वह मौजूदा समय में उत्तराखंड के रामनगर में रह रहा है। केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम रहसैना निवासी सूरज उसके सगे साढ़ू का बेटा है। जिस कारण वह घर पर आता रहता था। छह मार्च को आरोपी युवक उसकी सोलह वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.