बहला-फुसलाकर भगायी गयी कस्तूरबा की छात्रा हथरस से बरामद
गिरडीह, जुलाई 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के चैताडीह स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गिरिडीह की बहला-फुसलाकर भगायी गयी 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को उत्तर प्रदेश के हाथरस से बरामद कर लिया गया है। पचंबा पुलिस की टीम छात्रा को हाथरस से लेकर गिरिडीह के लिए रवाना हो चुकी है। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने गुरूवार की शाम को इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला क्या है यह पूछताछ के बाद पता चलेगा। छात्रा को बरामद कर हाथरस से टीम गिरिडीह के लिए निकल चुकी है। शुक्रवार को टीम छात्रा को लेकर गिरिडीह पहुंचेगी। बता दें कि इस मामले को लेकर छात्रा के पिता द्वारा पचंबा थाना में 30 जून को लिखित शिकायत की थी। छात्रा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली है। छात्रा के पिता का कहना था कि उसकी पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.