मधुबनी, जून 14 -- मधेपुर। बहला-फुसलाकर एक नाबालिग लड़की का गांव के ही एक 22 वर्षीय युवक द्वारा कथित तौर पर अपहरण कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना आठ जून की शाम उसवक्त घटित हुई जब लड़की शौच लिए घर से निकली थी। इस संबंध में अपहृत लड़की के पिता ने भेजा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही युवक सहित उसके परिवार के नौ लोगों को नामजद किया गया है। परिजनों पर लड़की के अपहरण में सहयोग करने का आरोप है। भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि अपहृता की बरामदगी तथा अपहर्ता के गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...