पलामू, मार्च 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में पिंटू सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि नाबालिग के परिजनों के अनुसार 11 मार्च को नाबालिग लड़की घर से बाहर निकली थी। उसी क्रम में आरोपी उसे भगा ले गया। बाद में खोजने का हर संभव प्रयास किया गया पर कहीं कुछ पता नहीं चला। तत्पश्चात उन्होंने चैनपुर थाना में आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.