देवघर, मार्च 11 -- पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी अंचल के खागा थाना क्षेत्र के बगदाहा पंचायत के एक गांव निवासी व्यक्ति ने खागा थाना में नाबालिग पुत्री के अपहरण से संबंधित मामला खागा थाना में दर्ज कराया गया है। दर्ज मामले में बगदाहा पंचायत के व्यक्ति ने जिक्र किया है कि 6 मार्च की अहले सुबह करीब 3 बजे जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी संजीत मंडल के पुत्र सूरज मंडल ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। युवक के बहकावे में आकर नाबालिग पुत्री ने घर से नगद 1 लाख रुपए के अलावा सोने की चेन तथा कान बाली जिसका मूल्य करीब 1 लाख 20 हजार रुपए होगा, भी लेकर चली गई है। नाबालिग लड़की के पिता ने दर्ज प्राथमिकी में यह भी जिक्र किया है कि पिछले कुछ दिनों से युवक सूरज मंडल द्वारा लगातार उसकी पुत्री को बहलाया-फुसलाया जा रहा ...