कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बहला-फुसलाकर तीन किशोरियों को अगवा कर लिया गया। मामलों की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार रात उसकी 16 साल की बेटी संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गई। सुबह खोजबीन के दौरान पता चला कि आरोपी श्यामू पुत्र रामजियावन निवासी पिंडरा सहाबनपुर बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। पीड़ित के मुताबिक इस बाबत पूछने जाने पर आरोपी के परिवार वालों ने जानकारी होने से ही इनकार कर दिया। इसी तरह कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का कहना है कि एक अप्रैल की शाम करारी के म्योहर गांव का संदीप सरोज उसकी 14 साल की बेटी को झांसा देकर अगवा कर ले गया। वहीं, दूसरी ओर मंझनपुर इलाके की महिला के मुताबिक दो अप्रैल को कांशीराम कॉलोनी घना का पुरवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.