लखीमपुरखीरी, मई 21 -- भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी रोकने के लिए एसएसबी की एएचटीयू टीम ने गौरीफंटा फॉरेस्ट चौकी के पीछे जंगल के रास्ते छिपकर भारत में दाखिल हो रहीं दो नेपाली युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। दोनों को काम दिलाने व मिलने के बहाने बहला-फुसलाकर गुड़गांव ले जाया जा रहा था। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे खुफिया विभाग से एसएसबी के समवाय प्रभारी को सूचना मिली कि दो नेपाली युवतियां जंगल के रास्ते सीमा पार करने की फिराक में हैं। इस पर जवानों को अलर्ट किया गया। शाम करीब साढ़े सात बजे टीम ने दोनों युवतियों को संदिग्ध अवस्था में आते देख रोक लिया। पूछताछ में पता चला कि इनमें से एक 15 वर्षीय नाबालिग है, जो नेपाल के धनगढ़ी की रहने वाली है। उसने बताया कि धनगढी का ही सूरज कार्की नामक व्यक्ति गुड़गांव में होटल चलाता है, जिसने उसे मिलने के ...