बहला फुसलाकर किशोरी को भगाया, चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, जून 16 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा लेजाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग पुत्री को बन्दीपुर अजोरपुर गांव निवासी मुन्ना गौतम पुत्र बेचनराम अपने परिजनों की मदद से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि 13 जून को आरोपी ने मोबाइल फोन के माध्यम से किशोरी को गांव के बाहर बुलाया और वहां से अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका。
मामले की जांच मामले में पुलिस ने मुन्ना गौतम पुत्र बेचनराम निवासी ग्राम बन्दीपुर अजोरपुर, थाना जैतप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.