रुडकी, दिसम्बर 21 -- क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सफरपुर रुड़की गांव निवासी समद ने उसकी किशोरी पौत्री को बहला फुसलाकर अपनी बातों में फंसा लिया। आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा दिया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया। आरोप है कि किशोरी ने बालिग होने के बाद शादी रचाने की बात कही तो आरोपी युवक ने साफ इंकार कर दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.