बहलाकर ले जाई गई किशोरी बरामद
बदायूं, अगस्त 5 -- इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने गांव के ही युवक और उसके साले पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि आरोपियों की तलाश जारी है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि बरामद किशोरी को नियमानुसार वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। उसके बयान दर्ज कराए जाने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.