बहलाकर जमीन कब्जा करने के मामले में मुकदमा दर्ज
गाजीपुर, जून 13 -- जंगीपुर। पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा करने की साजिश और धोखाधड़ी पूर्वक बैनामा कराने के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। नसीरपुर गांव निवासी मनीषा राजभर बताया कि दो जून 2026 को उपचार के दौरान उसके पति का निधन हो गया। पति के मृत्यु के बाद परिवार आर्थिक स्थिति खराब हो गई। आरोप है कि शादियाबाद थाना क्षेत्र के यूसुफपुर खड़बा गांव निवासी कर्मवीर सिंह सोनू ने अपने साथी नीलेश सिंह और जैनविक्रम सिंह से मिलकर उसके ससुर को बहला फुसलाकर सम्पत्ति को अपने नाम करा लिया। थानाध्यक्ष शिवमनी तिवारी ने बताया की केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- जमीन के बैनामे में धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.