अलवर, मार्च 26 -- अलवर जिले में बहरोड़ विधायक डॉ जसवंत यादव के बेटे और एडहॉक कमेटी के सदस्य मोहित यादव को जान से मारने अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मोहित यादव के द्वारा मांडण पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। एफआईआर के मुताबिक आरोपियों ने मोहित की गाड़ी रोककर गाली-गलौज की और 50 लाख रुपये की मांग की। मांडण थाना अधिकारी किरण यादव ने बताया की जिला क्रिकेट एसोसिएशन और एडहॉक कमेटी के सदस्य मोहित यादव ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ जान से मारने और अवैध वसूली करने का मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। मोहित यादव ने बताया की वो 10 मार्च को वे मांढ़ण स्थित गौशाला के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। कार्यक्रम के दौरान उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव प्रसारण किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.