भदोही, फरवरी 15 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में दूसरा सीएम माडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण भदोही तहसील क्षेत्र के बहरैची में बनेगा। 26 करोड़ की लागत से बनने वाले सीएम कंपोजिट विद्यालय में करीब दो हजार बच्चों का दाखिला होगा। कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थी बेहतर शिक्षा ग्रहण करेंगके। शासन को पूर्व में विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। विद्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर शिक्षा का लाल मिलेगा। बीएसए शिवम पांडेय ने बतया कि जिले में कुल 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। कान्वेंट विद्यालयों जैसी सुविधा के लिए जिले के तीनों तहसीलों में एक-एक मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनना है। औराई में निर्माण शुरु हो गया है। भदोही के ...