नई दिल्ली, मार्च 5 -- मध्य पूर्व में युद्ध की आग भड़क रही है। एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहा है। ईरान की जवाबी कार्रवाई में बहरीन की एक सरकारी तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला हुआ है। बहरीन के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार रात लगी आग पर काबू पा लिया गया है और रिफाइनरी अब सामान्य रूप से संचालित हो रही है। किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। यह हमला खाड़ी देशों के तेल उद्योग पर ईरान के लगातार टार्गेटेड हमलों की श्रृंखला में एक और कड़ी है, जो इन अरब राज्यों की आर्थिक जीवनरेखा है। ईरान ने गुरुवार को इजरायल, अमेरिकी ठिकानों और क्षेत्रीय देशों पर मिसाइलों व ड्रोनों की नई लहर छोड़ी। तेहरान ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ईरानी युद्धपोत को निशाना बनाया गया तो अमेरिका को 'बहुत पछतावा' होगा। ये हमले ऐसे समय में हुए जब इजरायल और अमेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.