गंगापार, मार्च 5 -- बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर उर्फ यासीनपुर गांव में एक युवक ने छत के चुल्ले में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी 24 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र मुन्ना प्रजापति, चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह गांव में ही किराने की दुकान चलाते थे और परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करते थे। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार की शादी कुछ ही दिनों बाद होने वाली थी और घर में शादी की तैयारियां भी चल रही थीं। इसी बीच अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.