गंगापार, फरवरी 27 -- शादी होने के बाद सुबह दूल्हा जब मंडप में पंहुचा तो उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। दूल्हे की हालत खराब देख दुल्हन समेत उसके परिजनों में खलबली मच गयी। उधर बरातियों में भी मायूसी छा गयी। दूल्हे की स्थित सामान्य होने के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने इंकार कर दिया। बिना दुल्हन के बारात लौट गई। बहरिया थाना के एक की रहने वाली युवती का रिश्ता प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी थाना क्षेत्र निवासी के साथ तय हुआ था। गुरुवार रात को बरात आई। बरातियों के स्वागत के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर आए जयमाल हुआ। बाराती खाना खाए उसके बाद दूल्हा-दुल्हन की मंडप में शादी हुई। शादी के बाद बरात की बिदाई से पहले शुक्रवार को सुबह दूल्हे को मंडप में बुलाकर महिलाएं नेग चार देना शुरू कीं तो इसी बीच दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा। लड़की पक्ष के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.