बहरिया में गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल
गंगापार, मई 18 -- भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को दिन में लोग घरों में दुबकने को मजबूर दिखे। गांव की सड़कों और बाजारों में सन्नाटा रहा। सोमवार को सुबह नौ बजे से ही सूरज की तपिश तेज हो गई। भीषण गर्मी में दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जरूरत पड़ने पर ही पूरे शरीर को ढककर और छाते के सहारे बाहर निकल रहे हैं। साढ़े दस बजे परीक्षा देकर कालेज से अपने घर पैदल जा रहे छात्राओं ने बताया कि ई रिकशा से उतरने के बाद परीक्षा केंद्र तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- तापमान बढ़ने से पशु-पक्षी तक बेहाल, झुलस रहे छात्र-छात्राएं तेज धूप में गमछा रखने पर भी राहत नहीं मिल रही। व्यापारी अशोक केशरवानी ने बताया कि दोपहर में दुकानदारी ठप रहती है। सुबह जल्दी दुकान खोलना पड़ रहा है, जबकि शाम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.