बहरियाबाद साइबर सेल ने पीड़ित को वापस दिलाया पैसा
गाजीपुर, जून 24 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति को बहरियाबाद साइबर सेल ठगे हुए रुपए तत्काल वापस कराया। उकरांव गांव निवासी सूर्यजीत प्रसाद पुत्र जयमुरत राम के साथ यूपीआई के माध्यम से 4,100 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। सूर्यजीत ने बिना समय गंवाए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही बहरियाबाद साइबर सेल तत्काल एक्शन मोड में आ गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी की गई कुल Rs.4,100 की राशि को संबंधित खाते में होल्ड (फ्रीज) करा दिया। इसके धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक सूर्यजीत प्रसाद के खाते में वापस ट्रांसफर करा दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.