गाजीपुर, मार्च 15 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बेवदा चट्टी के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के थाटा (उचहुंवा) निवासी 18 वर्षीय मोनू चौहान पुत्र लालमनि चौहान के रूप में हुई है। मोनू अपने ननिहाल से घर वापस जा रहा था, तभी बहरियाबाद थाने के आगे बेवदा चट्टी के पास वह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रक चालक तेजी से वाहन लेकर फरार हो गया। हालांकि, पीछा कर रहे लोगों के डर से उसने बहरियाबाद मध्य बाजार में ट्रक छोड़ दिया और मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। घायल मोनू को तत्काल परमानपुर (आजमगढ़) स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्...